मंगलवार, 19 अक्तूबर 2010

लेवा

पास्तोरी जूजाना--
लेवा एक छोटा स्लोवेकियन शहर है। लेवा में लगभग आठ प्रथमिक स्कूल हैं, जिनमें से एक हंगेरियन है। शहर के बीचोंबीच एक मशहूर किले के खंडहर हैं। खंडहर के पास शहर का संग्रहालय है। खंडहर के आँगन में हरी घास का एक सुंदर पार्क है। लेवा का केंद्रीय भाग सुंदर है। केंद्रीय भाग में एक पार्क है जिसमें एक बहुत बड़ा फव्वारा और तालाब है।
तालाब में मछलियाँ हैं, लेकिन पकड़ना मना है। पार्क  के करीब शहर की मंडी है। मंडी में आजकल ताजी सब्जियाँ बिकती हैं। शहर की औरतें यहाँ गप मारती हैं। केंद्रीय भाग में तरह तरह की दुकानें भी हैं, जैसे कपड़े की दुकान, खिलौने की दुकान, और मिठाई की दुकान।
लेवा एक छोटा शहर है इसलिए सिर्फ एक रेलवे स्टेशन और एक मुख्य बस अड्डा है।
यह रेलवे स्टेशन आधुनिक व सुंदर है। अस्पताल शहर के केंद्र से बहुत दूर है।
लेवा में एक थियेटर भी है और दो सिनेमाघर भी हैं। आजकल थियेटर में कभी-कभी नाटक होता है।
लोग एक नयी कॉलोनी के ब्लॉक में रहते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें