शुक्रवार, 8 अप्रैल 2011

कपोश्वार

पेतैर सालैर

मेरी दादी जी कपोश्वार में रहती हैं| कपोश्वार पश्चिम-हंगेरी का एक प्रसिद्ध शहर है| यह नगर शोमोग्य मैग्ये (एक हंगेरियन प्रदेश) की राजधानी है| इस शहर में एक छोटी नदी बहती है, जिस का नाम कपोश है| मैं गर्मियों में यहाँ अक्सर जाता हूँ|

सब से पहले मेरे ख़याल से कपोश्वार एक बहुत सुन्दर, लेकिन छोटा नगर है| हंगेरियन लोग आम तौर से कपोश्वार जानते हैं, क्योंकि यहाँ एक बहुत प्रसिद्ध थियेटर है| इस थियेटर की इमारत विशेष रूप से सुन्दर है| कपोश्वार के थियेटर से कई अच्छे अभिनेता बुदापैश्त गये हैं|

इस शहर में कई मशहूर चित्रकार भी रहे थे| मुख्य रूप से रिप्प्ल-रोनाई का घर प्रसिद्द है| यह तो बहुत सुन्दर है| कपोश्वार का केन्द्र भी देखते ही बनता है| यहाँ एक बड़ा चर्च और एक सुन्दर फव्वारा है| वैसे कपोश्वार में अधिक फव्वारे हैं और इन फव्वारों के आस-पास यहाँ वाले लोगों को टहलना बहुत पसंद है|

इस नगर में एक बढ़िया तरण-ताल पड़ता है| मुझे यह तरण-ताल बहुत पसंद है| कपोश्वार के आस-पास एक तालाब भी है, जिस का नाम दैशैदा है| यहाँ मेरे दादा जी ने मछलियाँ पकडीं थीं| इस तालाब में गर्मियों के दिनों में लोग नहाते भी हैं| कपोश्वार में रहने वाले इस तालाब के तट पर अक्सर घूमते हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें