शनिवार, 1 मई 2010

मेत्रोपोलितन संग्रहालय

रीता दोमिनिक--

इन गर्मियों में, मैं अमरीका में थी। अंतिम हफ्ता मैंने अपने दोस्तों के साथ न्यूयार्क से सबसे प्रसिद्ध पार्क, सेनन्नाल पार्क में अपना समय बिताया। इस पार्क को बहुत से लोगों के कारण प्रसिद्ध एक संग्रहालय है। इसका नाम मेत्रोपोलितन है। इसकी इमारत बहुत बड़ी और ऐतिहासिक है।। इसके अंदर प्रदर्शित अनेक वस्तुएँ पूरी दुनिया से मिली हैं।

उदाहरण के लिए अफ्रीका से, रोमन काल से, पुराने ग्रीस से, जापान से वगैरह। मेरा मनपसंद विभाग मिस्त्र का कमरा और भारतीय संग्रहण था। मिस्त्र के कमरे में फराओ की कब्र और एक पिरामिड का छोटा चित्र हिएरोग्लिफ लेखन के कारण, देखते ही बनता है। भारतीय विभाग में मुख्यतः हिंदू मूर्तियाँ थीं, जैसे कृष्ण, गरूड़ के पार्श्व में, तमिलनाडु से शिव, नटराज की मूर्ति, मध्य प्रदेश से ग्यारहवीं शताब्दी की गणेश मूर्ति, उड़ीसा से तेरहवीं शताब्दी की स्त्री-पुरुष युगल की मूर्ति।

मेरे खयाल से बारहवीं शताब्दी की उत्तर प्रदेश की खगोलीय नर्तकी की मूर्ति सबसे सुंदर थी। वास्तव में पूरा संग्रहालय शानदार था। शायद इस संग्रहालय जैसा दूसरा संग्रहालय दुनिया में नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें