बुधवार, 14 अप्रैल 2010

मौसम

--रीता डोमिनिक

हमारा घर हंगरी में है। हंगरी में चार-चार महीने के चार तरह के मौसम होते होते हैं। चारों मौसमों की एक-एक कहानी है
पहला मौसम गर्मी है। गरमी किसी युवा का व्यग्र और मासूम प्रेम है। वह स्पष्ट, सच्चा और ज्वलंत है। वह एक विशाल, गुलाबी बुलबुले के समान है जो संवेदनशील और कमजोर है। गरमी का रंग जिंदगी के साथ पूर्ण तथा स्पष्ट है।

गरमी के बाद दूसरा मौसम आता है। शरद ऋतु पहले से परिपक्व प्यार है, जो गंभीर और अब तक ईमानदार है, उसका रंग भूरा, लाल और गहरा पीला है।

तीसरा मौसम आता है, शिशिर वह पहले के लिए धोखा लाता है। हमारा दिल टूटा हुआ है। फिर ठीक हो जाएगा। फिर से किसी को पसंद करना। दिल को सुधारा नहीं जा सकता।

तब चौथा मौसम आता है। उसके साथ आशा लौटती है। बसंत ऋतु नई जिंदगी और परिवर्तन की प्रतीक है। यह हमेशा अच्छा लाती है। बसंत दुखी लोगों के लिए इनाम है। बसंत में लोग फिर से जिंदगी की ओर लौटना चाहते हैं। सबके लिए फूल खिलते हैं। वसंत अद्भुत तथा अविश्वसनीय है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें