बुधवार, 14 अप्रैल 2010

विदेशियों को हंगेरियन लोग कैसे लगते हैं?

सब राष्ट्रों के बारे में अंधविश्वास होते हैं। उदाहरण के लिए अंग्रेज लोगों को चाय पीना आवश्यक है, इतालवी लोग सुस्त होते हैं और फ्रेंच लोग आत्मसंतुष्ट होते हैं। इन कथनों में से कुछ सत्य हैं तो कुछ कल्पना।

हंगेरियन लोगों के बारे में भी बहुत मज़ाकवाले विचार है। कुछ विदेशी लोग सोचते हैं कि हंगेरियन लोग घोड़ों पर चलते हैं और तंबुओं में रहते हैं। मेरे खयाल से सब राष्ट्रों की नकारात्मक और सकारात्मक विशेषताएँ होती हैं। मैं सोचती हूए कि हंगेरियन लोग बारबार निराश और असंतुष्ट होते हैं। इसलिए वे बहुत शिकायत करते हैं। बदनसीबी से हंगेरी में तंबाकू पीना, शराब पीना आत्मघात करना आम बात है। पर फिर भी हंगेरियन लोग बहुत साधन-संपन्न और चतुर होते हैं।, इसलिए हंगेरी ने दुनिया को अनेक विद्वान, आविष्कारक, कलाकार और चित्रकार दिए हैं। हंगेरियन लोग नावज़ हैं और उन्हें मन बहलाना अच्छा लगता है।

मैंने हंगेरी में रहनेवाले कुछ भारतीय लोगों के विचार पूछे। वे सोचते हैं कि हंगेरियन लोग बहुत परोपकारी और प्यारे होते हैं। वे मेहमाननवाज़ होते हैं, तथा वे भारत, भारतीय लोगों और भारतीय संस्कृति का बहुतसम्मान करते हैं। नकारात्मक विशेषताएँ हैं कि वे लोग (खासतौर पर लड़कियाँ और महिलाएँ) बहुत सिगरेट और शराब पीते हैं। युवा लोग थोड़े से हठी भी होते हैं। हंगेरियन चालक रास्ते में बहुत आक्रमणकारी होते हैं, और आपस में एक दूसरे से दोस्ती नहीं करते।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें