शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010

स्पेन का कैनारी द्वीप समूह

लेवार्दी अनीता--

कैनारी द्वीप समूह स्पेन का भाग है। स्पेन यूरोप का एक देश है। इसकी राजधानी मैड्रिड है जो सबसे बड़ा नगर भी है। स्पेन की राजभाषा स्पेनिश है। स्पेन जनवरी 1986 से यूरोपीय संघ का सदस्य है। इसकी मुद्रा यूरो है। इस देश में राजा भी है।
कैनारी द्वीप स्पेन का स्वायत्त भाग है। कैनारी द्वीप तेरह द्वीपों का समूह है। सात बड़े द्वीप हैं और छह छोटे। छोटे द्वीपों पर लोग नहीं रहते। ये सभी ज्वालामुखी वाले द्वीप हैं। सबसे बड़े द्वीपों के नाम तैनैरिफ्फै और ग्रन कैनरिया है। इन दो द्वीपों पर लगभग एक हजार लोग रहते हैं। यह द्वीप अफ्रीका से 300 किलोमीटर दूर है। इन द्वीपों पर लाखों पर्यटक आते हैं। वे वहाँ समुद्र तट पर टहलने आते हैं, आराम करते हैं, तैरते है, समुद्र तट पर धूप सेंकते हैं, आइसक्रीम खाते हैं, छाया में बैठते हैं, मछलियाँ पकड़ते हैं, सीपियाँ जम करते हैं, जहाज़ से दूसरे द्वीपों पर जाते है, पहाड़ी चट्टानों पर घूमते हैं, जहाज़ से समुद्री जीवों को देखते हैं, इसी तरह के अनेक कार्य करते हैं।
प्रकृति यहाँ बहुत ही सुंदर है, पत्थर ही पत्थर हैं। इसके अलावा वहाँ ऐतिहासिक महत्व की इमारतें, चर्च आदि भी हैं। यहाँ बड़े बंदरगाह भी हैं।
मैं एक बार तैनैरिफ्फे द्वीप पर गई थी। मुझे यह जगह सबसे सुंदर लगती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें